पीलीभीत: वाहनों की रफ्तार ने ली जान, कार की टक्कर से बाइक सवार समाजसेवी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक बार फिर वाहनों की रफ्तार जानलेवा साबित हुई। माधोटांडा-पीलीभीत रोड पर सिद्ध बाबा पुलिया के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शहर के समाजसेवी अरुण दास चंचल की मौत हो गई। जबकि कार सवार वाहन छोड़कर भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस …

पीलीभीत, अमृत विचार। एक बार फिर वाहनों की रफ्तार जानलेवा साबित हुई। माधोटांडा-पीलीभीत रोड पर सिद्ध बाबा पुलिया के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शहर के समाजसेवी अरुण दास चंचल की मौत हो गई। जबकि कार सवार वाहन छोड़कर भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।

हादसे की भीषणता का अंदाजा दोनों वाहनों की क्षतिग्रस्त हालत देख राहगीर लगाते रहे। कानूनी कार्रवाई के लिए मृतक के परिवार वालों से तहरीर मांगी गई है। हादसा रविवार दोपहर बाद माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर हुआ। शीतलहर के बीच कोहरे का भी प्रकोप बना हुआ था। इसी बीच आल्टो कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन के परखच्चे उड़ चुके थे। कार सवार मौके से भाग गया।

लहूलुहान हालत में शव पड़ा देख कुछ  ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसओ माधोटांडा गौरव विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौजूद लोगों से हादसे की जानकारी जुटाई। उसके बाद मृतक के बारे में पता किया गया। मृतक की पहचान मोहल्ला केसरी सिंह के निवासी अरुण दास चंचल (52) पुत्र स्वर्गीय धीरेंद्र नाथ के रूप में हुई। वह काम निपटाकर माधोटांडा से पीलीभीत बाइक से लौट रहे थे।

एसओ गौरव विश्नोई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाले अरुण दास चंचल समाजसेवी थे। वह कई दशकों से लावारिश शवों का निजी खर्च पर अंतिम संस्कार कराते थे। अपने जीवन में उन्होंने हजारों लावारिश शवों का रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया था।

इसके लिए हमेशा आगे रहते थे। दंपतियों के बीच सुलह समझौते को चलाए जाने वाले परिवार परामर्श केंद्र में भी सदस्य थे।  इसके अलावा भी सामाजिक कार्यो में उनकी रूचि रहती थी। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही परिचित जमा हो गए।उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सोशल मीडिया पर भी उनकी मौत पर शोक संदेश दिए जाते रहे।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार की मौत, मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत दवा देने का आरोप

 

 

संबंधित समाचार