बरेली: सुरक्षाकर्मी ने बाजार में की फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सर्राफ की दुकान के सुरक्षाकर्मी ने शनिवार देर शाम आलमगिरीगंज सर्राफा बाजार में फायरिंग कर दी। जब एक ट्रांसपोर्टर ने विरोध किया तो उसने उन्हीं के माथे पर बंदूक तान दी। मौके पर भीड़ एकत्र होती देख आरोपी मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर …

रेली,अमृत विचार। सर्राफ की दुकान के सुरक्षाकर्मी ने शनिवार देर शाम आलमगिरीगंज सर्राफा बाजार में फायरिंग कर दी। जब एक ट्रांसपोर्टर ने विरोध किया तो उसने उन्हीं के माथे पर बंदूक तान दी। मौके पर भीड़ एकत्र होती देख आरोपी मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके शस्त्र लाइसेंस के निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
हाफिजगंज के बिसीरमपुर का रहने वाला अनिल आलमगिरीगंज स्थित सर्राफ आशीष अग्रवाल की दुकान पर पिछले करीब 2-3 माह से सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है। वहीं के रहने वाले ट्रांसपोर्टर अभय गोयल अपने ऑफिस से देर शाम करीब 7:30 बजे घर वापस लौट रहे थे। जब वह घर के पास पहुंचे तो कई लोगों की भीड़ देखकर बाजार में ही रुक गए।

बताया कि उसी समय सुरक्षा गार्ड अनिल लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करता हुए भीड़ की तरफ चला आ रहा था। ट्रांसपोर्टर ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हीं के माथे पर बंदूक तान दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा। उसी समय भीड़ ने पकड़कर पहले तो सर्राफ आशीष को बुलाया और उनके सामने पूरी बात रखी।

बताया कि उसी समय सर्राफ के सामने भी आरोपी ने ट्रांसपोर्टर के सिर पर दोबारा बंदूक तानते हुए जातिगत आधार पर राजनीतिक पार्टी का नाम लिया और धमकी देने लगा। इसी दौरान सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर सुरक्षा गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पूछताछ के दौरान अनिल ने शराब के नशे में होने की बात को स्वीकार किया है।

यह भी पढ़े-

बरेली: सर्दी ने दिखाया तेवर, कड़कड़ती ठंड के चलते जनजीवन हुआ प्रभावित

संबंधित समाचार