हल्द्वानी: कोरोना का खतरा बढ़ा तो 11 नए स्थानों पर बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए शहर में 11 नए क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। हालांकि पांच कंटेनमेंट जोन को हटा दिया गया है। हल्द्वानी में इस समय 19 क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन चल रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए शहर में 11 नए क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। हालांकि पांच कंटेनमेंट जोन को हटा दिया गया है। हल्द्वानी में इस समय 19 क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन चल रहे हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के बाद शहर में 11 नए स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। बनाए गए नए कंटेनमेंट जोन में 3/18 सिविल लाइन हल्द्वानी, कालाढूंगी रोड पर बैंक ऑफ इंडिया वाली गली, रामजी विहार रामपुर रोड हल्द्वानी, पंत निवास भोटिया पड़ाव, सरस्वती भवन कलावती कॉलोनी, व्हाइटवास कॉलोनी तल्ली बमोरी निकट विवेकानंद अस्पताल मुखानी, निधि भास्कर मेडिकल स्टोर के ऊपर मुखानी चौराहा, सिविल लाइंस नैनीताल रोड हल्द्वानी, सी-29 जेके पुरम छोटी मुखानी, जायसवाल कोचिंग सेंटर के सामने निकट जहारमल पेट्रोल पंप रामपुर रोड, द्वारिकापुरी फेज-2 गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा शामिल हैं।

इन सभी क्षेत्रों में कोविड-19 की सभी पाबंदियों को लागू कर दिया गया है। वहीं जगदंबा कॉलोनी हल्द्वानी, निशांत विहार निकट विवेकानंद अस्पताल के पास मुखानी, चौधरी भवन निकट चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर नैनीताल रोड हल्द्वानी, पाल नर्सिंग कॉलेज नैनीताल रोड हल्द्वानी व 139 भट्ट कॉलोनी नंबर-2 तल्ली बमोरी से पाबंदियां हटा दी गई हैं

संबंधित समाचार