मुरादाबाद : रामपुर दोराहा से भटावली रूट पर चलीं दो ई-बसें, आज पांच बसों से सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चार जनवरी को उद्घाटन के बाद रविवार को दो ई-बसें रामपुर दोराहा से भटावली रूट पर चलीं। इससे आम नागरिकों को वातानुकूलित बस में शहर की सड़कों पर सफर करने का आनंद मिला। आज पांच बसें अलग-अलग रुट पर संचालित होंगी। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले …

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चार जनवरी को उद्घाटन के बाद रविवार को दो ई-बसें रामपुर दोराहा से भटावली रूट पर चलीं। इससे आम नागरिकों को वातानुकूलित बस में शहर की सड़कों पर सफर करने का आनंद मिला। आज पांच बसें अलग-अलग रुट पर संचालित होंगी।

विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले आनन-फानन में चार जनवरी को पंचायत भवन में ई-बसों के संचालन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन से वर्चुअल उद्घाटन कर दिया था। इस दिन ट्रायल के तौर पर चार बसों को शहर में चलाया गया। इसमें उद्घाटन कार्यक्रम में आए अतिथि, नगर निगम के पार्षद, जनप्रतिनिधि और मीडिया कर्मियों को वातानुकूलित बस में सफर कराया गया।

दूसरे राज्य से आईं 28 सीटर इन बसों का स्थानीय स्तर पर आरटीओ कार्यालय में पंजीकरण और टैक्स जमा होने का पेंच कई दिन बाद हल हुआ तो रविवार को दो ई-बसों का संचालन रामपुर दोराहा से भटावली तक 17 किलोमीटर के लंबे रूट पर किया गया। एक बस रामपुर दोराहा से भटावली तक चली तो दूसरी बस भटावली से रामपुर दोराहा तक आई।

रामपुर दोराहा से चलीं ई-बसें प्रेमवंडर लैंड, हनुमान मूर्ति, पीतलनगरी डिपो, मुरादाबाद डिपो, रेलवे स्टेशन, महाराणा प्रताप चौक, पीलीकोठी, पीएसी, हरथला, गौर ग्रेशियस, कॉसमॉस होकर भटावली पहुंचीं। इसी रूट से बसें वापसी में रामपुर दोराहा तक आईं। ई-बसों के संचालन के नोडल अधिकारी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम पीतल नगरी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिव बालक ने बताया कि जो बसें आईं हैं उनका आरटीओ कार्यालय में पंजीयन में कई दिन लग गए। अब धीरे-धीरे सभी बसें संचालित होंगी। सोमवार को पांच बसें अलग-अलग रुट पर संचालित होंगी।

वातानुकूलित ई-बसों के लिए निर्धारित रूट
शहर में चार रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रूट तय है। इन बसों में सफर करने वालों के लिए न्यूनतम तीन किलोमीटर दूरी का किराया दस रुपये प्रति यात्री रखा गया है।

 

संबंधित समाचार