हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में 15 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, परिसर में सख्ती बढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। संभागीय परिवहन कार्यालय के 15 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें लाइसेंस, कर एवं पंजीयन, सामान्य प्रशासन अनुभाग कर्मी और अधिकारी संक्रमित हुए हैं। एआरटीओ प्रशासन विमल पांडे ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारियों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच को लिए गए थे। इसके बाद आरटीओ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। संभागीय परिवहन कार्यालय के 15 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें लाइसेंस, कर एवं पंजीयन, सामान्य प्रशासन अनुभाग कर्मी और अधिकारी संक्रमित हुए हैं। एआरटीओ प्रशासन विमल पांडे ने जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारियों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच को लिए गए थे। इसके बाद आरटीओ परिसर में सोमवार से सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। बगैर मास्क पहने हुए लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही लाइसेंस, परमिट, टैक्स आदि काम कराने वाले सिर्फ एक व्यक्ति को ही परिसर में दाखिल होने दिया जाएगा।

संबंधित समाचार