लखनऊ: बुलेट पर सवार होकर कट्टे के साथ राजधानी में घूमता था आरोपी, गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी में बुलेट पर सवार कट्टा लेकर घूमने और लूट की योजना बना रहे एक आरोपी को क्राइम ब्रांच और बीबीडी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गोयल कालेज के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाराबंकी निवासी इसराइल 32 के रूप में हुई है। पुलिस को तलाशी के दौरान …
लखनऊ। राजधानी में बुलेट पर सवार कट्टा लेकर घूमने और लूट की योजना बना रहे एक आरोपी को क्राइम ब्रांच और बीबीडी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गोयल कालेज के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाराबंकी निवासी इसराइल 32 के रूप में हुई है।
पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक चोरी की बुलेट समेत दो जिंदा कारतूस बरामद हुई। जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना हैदरगढ़, थाना लोनीकटरा समेत अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं।
गोयल कॉलेज के पास लूट की थी योजना
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार वरिष्ट अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग एरियों में गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक गोयल कालेज के पास लूट की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से उठकर तेज कदमों के साथ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जब आरोपी की तलाशी ली गई तो पुलिस को उसके पास से देशी कट्टा समेत कई प्रतिबंधित सामान मिले। पुलिस ने सख्ती के साथ युवक से पूछताछ किया तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर बताया कि वह लूट की योजना बना रहा था। हालांकि वह अपने मकसद में कामयाब होता कि उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उपरांत पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस चोरी की बाइक का पता लगाने में जुटी
आरोपी के पास से जो चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस उस बाइक के विषय में पता लगा रही है। साथ ही उस बाइक से किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है कि नहीं, इसे भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने पैत्रिक गांव से लेकर अपने जिले में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। जिसके लिए उस पर कई मामले में दर्ज हैं।
आरोपी का अपराध करने का तरीका
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह लग्जरी जीवन जीने के लिए चोरी, लूट समेत नशा तस्करी करता था। जो राजधानी से सटे हुए इलाके से मौका पाकर मोटरसाइकल पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो जाता था। जिसे बाद में आधे-पौने दामों में बेच कर लग्जरी जीवन जीता था। हालांकि पुलिस अभी भी आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।
पढ़ें: बीजेपी के संपर्क में पुलिस के कई बड़े अधिकारी: अखिलेश
