निर्माणाधीन दुकान का वीम गिरा, ग्रामीण की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर सात में निर्माणाधीन दुकान के दरवाजे पर पड़ा वीम गिरने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। कस्बा बरखेड़ा निवासी राजेश सक्सेना(40 ) रविवार देरशाम टहलने के लिये निकले थे। वार्ड नंबर सात मोहल्ला कहारान में देशी शराब भट्टी …

पीलीभीत,अमृत विचार। कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर सात में निर्माणाधीन दुकान के दरवाजे पर पड़ा वीम गिरने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
कस्बा बरखेड़ा निवासी राजेश सक्सेना(40 ) रविवार देरशाम टहलने के लिये निकले थे। वार्ड नंबर सात मोहल्ला कहारान में देशी शराब भट्टी के पास निर्माणाधीन दुकानों के नीचे बैठ गए। वहाँ पर और दो तीन लोग वीम की झाप पर लटकने लगे। इसी बीच नीचे बैठे राजेश के ऊपर वीम गिर पड़ा। आनन फानन में घायल को सीएचसी पर लाया गया।

हालत गम्भीर होने डॉक्टर ने पीलीभीत रेफर कर दिया। वहां पहुँचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव जिला अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक राजेश अपने परिवार की गुजर बसर टिक्की पकौड़ी का ठेला लगाकर करता था। पत्नी देववती और दो बच्चे हैं। सभी का रोकर बुरा हाल रहा।

यह भी पढ़े-

पीलीभीत: वाहनों की रफ्तार ने ली जान, कार की टक्कर से बाइक सवार समाजसेवी की मौत

संबंधित समाचार