बाराबंकी: जिले में बेकाबू हुआ कोरोना, 64 नए केस मिले, मचा हड़कंप
बाराबंकी। जिले में रविवार को कोरोना के 64 और नए केस पाए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1120 पहुंच गई है। जिले में रविवार को 1774 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। लापरवाही के चलते जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। बढ़ते केसेज के चलते जिले में …
बाराबंकी। जिले में रविवार को कोरोना के 64 और नए केस पाए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1120 पहुंच गई है। जिले में रविवार को 1774 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। लापरवाही के चलते जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। बढ़ते केसेज के चलते जिले में स्कूल कॉलेज 23 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। टीकाकरण के लिए अवश्य विद्यालय खोले जाएंगे।
लापरवाही के चलते बढ़ रहे कोरोना के मामले
जहां एक और भारत मे कोरोना के मामले तीन लाख के आंकड़े को छूने बेताब हैं, वही जनपद बाराबंकी में एक हजार एक सौ से अधिक कोरोना के मामले आ चुके। फिर भी लोगों में लापरवाही की कोई कमी नजर नहीं आ रही है। बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा पिछले दिनो व्यापारियों के लिए एक आदेश पारित किया गया था की मास्क नहीं तो सामान नहीं, जिसका अनुपालन कहीं दिखता नजर नहीं आता। ग्राहक की क्यों बात करें स्वयं दुकानदार भी मास्क का प्रयोग नहीं करते।
कहीं पर भी नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन
यही नहीं रोडवेज की सरकारी बसों, पेट्रोल पंप, बाजारों में खुलेआम लोग बेफिक्र होकर घूम रहे हैं। कोरोनावायरस गाइड लाइन के अनुसार पेट्रोल पंपो पर बिना मास्क के पेट्रोल देने पर प्रतिबंध है। लेकिन सभी सेल्समैन ग्राहकों को बेधड़क पेट्रोल दे रहे हैं, वही नियमानुसार बसों में बिना मास्क के प्रवेश वंचित है, साथ ही क्षमता से 50 प्रतिशतही सवारी बिठाई जा सकती हैं, लेकिन बसों में लोग भूसे की तरह भरे जा रहे हैं। करोना की गाइडलाइन सिर्फ जिला अस्पताल में पालन होती हुई दिखती है।
वहीं कोरोना गाइडलाइन का पूरा लाभ पुलिस उठा रही है जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर लोगों का चालान करके सरकार व अपना राजस्व बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: कोहरे ने पटरी से उतारा ट्रेनों का संचालन, यात्री हो रहे परेशान
