कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हुआ निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फेमस कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी देर रात अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान …

मुंबई। फेमस कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी देर रात अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी।

पीएम मोदी ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!’

पढ़ें- बरेली: कोविड चिकित्सालय में फिर मिलीं अनियमितता, सीएमओ को दी सूचना

संबंधित समाचार