अमिताभ बच्चन ने कोरोना काल में बंद की शूटिंग, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी…
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी को लेकर काम बंद कर दिया है। कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र के साथ पूरे देश में केस बढ़ते जा रहे हैं। कई जगह शूटिंग भी बंद कर दी गई हैं। अमिताभ बच्चन इस महामारी के चलते अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। View …
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी को लेकर काम बंद कर दिया है। कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र के साथ पूरे देश में केस बढ़ते जा रहे हैं। कई जगह शूटिंग भी बंद कर दी गई हैं। अमिताभ बच्चन इस महामारी के चलते अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि उनके पास कोई काम नहीं है। अमिताभ ने अपनी एक क्लोज-अप फोटो शेयर की है। उनका चश्मा और बढ़ी हुई दाढ़ी फोटो में हाईलाइट है। वह मुस्कुरा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘काम वाम सब बंद है… बस दाढ़ी बढ़ती जा रही है।‘
उनके इस पोस्ट से साफ है कि कोरोना के चलते फिलहाल वह घर पर ही हैं और उनकी शूटिंग बंद है। अमिताभ के पास काम की कमी है ऐसा तो बिल्कुल नहीं है। उनकी कई फिल्में आने वाले समय में रिलीज होने वाली हैं, हां इस मुश्किल वक्त में जरूर सबका काम प्रभावित हुआ है।
कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हुआ निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख…
फेमस कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी देर रात अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हुआ निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख…
