Mrs World 2022: नवदीप कौर ने जीता बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब, पहनी थी ये अनोखी ड्रेस, देखें…
मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अमेरिका की शेलिन फोर्ड ने अपने नाम किया है। वहीं भारत की नवदीप कौर ने भी इस कम्पटीशन में कड़ी टक्कर दी थी। उन्होंने टॉप 15 में जगह बनाई और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब जीता। नवदीप कौर की यह जीत उनके लिए और भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि …
मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अमेरिका की शेलिन फोर्ड ने अपने नाम किया है। वहीं भारत की नवदीप कौर ने भी इस कम्पटीशन में कड़ी टक्कर दी थी। उन्होंने टॉप 15 में जगह बनाई और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब जीता।

नवदीप कौर की यह जीत उनके लिए और भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता से नवदीप कौर की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नवदीप ने “कुंडलिनी चक्र” से प्रेरित एक गोल्डन ड्रेस पहनी है।

इस कॉस्ट्यूम को पहनने के पीछे नवदीप और उनके कॉस्ट्यूम डिजाइनर का मुख्य मकसद भारत को अंतराष्ट्रीय मंच पर हाईलाइट करना था।

पहला-देश की कलाकारी को मिसेज वर्ल्ड स्टेज जैसे अंतराष्ट्ररीय मंच पर दिखाना, दूसरा- कॉस्ट्यूम में देश की परंपरा की झलक है जो निखरकर बाहर आनी चाहिए और भारतीय संस्कृति को बखूबी बयां करे।

तीसरा- ये वो थीम है जो फेमिनिन एनर्जी और ताकत पर प्रकाश डालता है. चौथा- एक महिला कुंडलिनी सर्प ऊर्जा का बेहतर रीप्रेजेंट कर सकती हैं। पांचवा- अपने इस कॉस्ट्यूम के जरिए यूनीक स्टाइल और कॉन्फिडेंस को दिखाना था।

अमिताभ बच्चन ने कोरोना काल में बंद की शूटिंग, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी…
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी को लेकर काम बंद कर दिया है। कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र के साथ पूरे देश में केस बढ़ते जा रहे हैं। कई जगह शूटिंग भी बंद कर दी गई हैं। अमिताभ बच्चन इस महामारी के चलते अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अमिताभ बच्चन ने कोरोना काल में बंद की शूटिंग, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी…
