बरेली: अलाव तापते हुए बुजुर्ग के कपड़ों में लगी आग, मौत
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार की सुबह जलने से बुजुर्ग की मौत हो गई। 85 वर्षीय रामप्रसाद सोमवार की सुबह घर में ही अलाव ताप रहे थे। उसी समय उनके कपड़ों में आग लग गई। बचने की जद्दोजहद में बुजुर्ग ने उठकर भागने का प्रयास किया लेकिन गिर पड़े। वहीं घर में से …
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार की सुबह जलने से बुजुर्ग की मौत हो गई। 85 वर्षीय रामप्रसाद सोमवार की सुबह घर में ही अलाव ताप रहे थे। उसी समय उनके कपड़ों में आग लग गई। बचने की जद्दोजहद में बुजुर्ग ने उठकर भागने का प्रयास किया लेकिन गिर पड़े।
वहीं घर में से आग की लपटें निकलती देख परिजन व आस पड़ोस के लोग पहुंचे लेकिन तब तक रामप्रसाद की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
ये भी पढ़े-
Corona Vaccination: 12-14 साल के बच्चों का मार्च से शुरू हो सकता है वैक्सीनेशन, मिली मंजूरी
