मिर्जापुर: सड़क हादसे में दो की हुई मौत, जांच शुरू
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के पडरी क्षेत्र में सोमवार तड़के ट्रक का चक्का बदल रहे चालक एवं खलासी की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि वाराणसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित मोहनपुर पहाड़ी गांव के पास एक ट्रक का टायर पंचर हो गया था। ट्रक चालक रणजीत …
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के पडरी क्षेत्र में सोमवार तड़के ट्रक का चक्का बदल रहे चालक एवं खलासी की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि वाराणसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित मोहनपुर पहाड़ी गांव के पास एक ट्रक का टायर पंचर हो गया था।
ट्रक चालक रणजीत (26) और खलासी विकास प्रजापति (25) ट्रक का टायर बदल रहे थे कि इसी बीच एक अज्ञात वाहन धक्का मार कर आगे निकल गया। इस हादसे को देखकर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले रणजीत की मौत हो चुकी है।
विकास को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के बनतरवा ढाढीराम गांव के निवासी थे।
बरेली: आंवला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
आंवला के विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ओमवीर यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह बिना अनुमति के भीड़ लगाकर कर चुनाव प्रचार कर रहे थे। दरोगा इन्द्र कुमार की तरफ से ओमवीर समेत 20 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: आंवला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
