उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 में विधायक बनने का सपना टूट न जाए, इसके लिए राजनीति के धुरंधरों में खलबली मची हुई है। एक दल से दूसरे दल में कूदने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष सरिता आर्य ने भाजपा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 में विधायक बनने का सपना टूट न जाए, इसके लिए राजनीति के धुरंधरों में खलबली मची हुई है। एक दल से दूसरे दल में कूदने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष सरिता आर्य ने भाजपा का दामन थामकर खलबली मचा दी है।

कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची सामने आने से पहले ही कांग्रेस में बगावत हो गई है। सरिता आर्य ने कुछ दिन पहले भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट देगी तो वो जरूर बीजेपी में शामिल हो जाएंगी।

बता दें कि सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल की सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है। यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी के बाद उनके बेटे संजीव आर्य को नैनीताल सीट से टिकट फाइनल माना जा रहा है। वे सिटिंग विधायक हैं।​ टिकट कटता देख सरिता आर्य ने भाजपा का दामन थामा है।

संबंधित समाचार