अयोध्या: छप्पर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर अहिरौली में रविवार रात लगी आग की चपेट में आकर एक गरीब परिवार का छप्पर का घरौंदा और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। घटना के दौरान परिवार सो रहा था। घर गृहस्थी राख होने से पूरा …

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर अहिरौली में रविवार रात लगी आग की चपेट में आकर एक गरीब परिवार का छप्पर का घरौंदा और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। घटना के दौरान परिवार सो रहा था। घर गृहस्थी राख होने से पूरा कुनबा खुले आसमान तले आ गया है।

हल्का लेखपाल ने किया आग से नुकसान का मुआयना

इस अग्निकांड में परिवार के मुखिया की एक मोटरसाइकिल और दो साइकिल भी जल गई। जिला पंचायत सदस्य ने पीड़ित के घर जाकर मदद का भरोसा दिलाया है। हल्का लेखपाल ने भी घटनास्थल पर जाकर नुकसान का आंकलन किया। जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने बताया ग्रामसभा निवासी राम बहादुर के घर के पास ही छप्पर में रविवार रात्रि लगभग 11:30 बजे तेज लपटें निकलने लगी। वहीं शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए तब तक आग की लपटों ने बगल स्थित दूसरे छप्पर को भी अपने आगोश में ले ले लिया।

ये भी पढ़ें: बहराइच: जमीन पर कब्जेदारी को लेकर मारपीट, दो लोग गिरफ्तार

इसके बाद एक मोटरसाइकिल, दो साइकिल, गेहूं, चावल, नगदी 75 सौ रुपए, चारपाई, बिस्तर सब जलकर खाक हो गया। बताया कि मौके पर जाकर पीड़ित को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। लेखपाल अखिलेश वर्मा ने बताया कि मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन किया। तहसील आफिस जाकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी। फिलहाल पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: गाड़ियां चुराकर कबाड़ में बेचने वाले 7 आरोपी धरे गए, मिला ये सामान…

संबंधित समाचार