अयोध्या: बर्फीली हवाओं का कहर जारी, जनजीवन बेहाल, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में सर्दी अपना सितम बरपाए हुए है। मकर संक्रांति से शुरू हुई गलन सोमवार को भी जारी रही। सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे, लेकिन उसके बाद सूर्य देव ने दर्शन देकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। तीन बजे के बाद ठंडी …

अयोध्या। जिले में सर्दी अपना सितम बरपाए हुए है। मकर संक्रांति से शुरू हुई गलन सोमवार को भी जारी रही। सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे, लेकिन उसके बाद सूर्य देव ने दर्शन देकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। तीन बजे के बाद ठंडी हवाओं ने अपना रुख बता दिया और मौसम बर्फीला होना शुरू हो गया। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग मानना है फिलहाल अभी ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है।

तीन दिन से चल रही बर्फीली हवाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सोमवार सुबह कोहरा नहीं था, जिसके बाद आस जगी कि मौसम तो आज खुलेगा और धूप अच्छी निकलेगी, लेकिन 11 बजे तक बदली छायी रही। उसके बाद हल्की-हल्की धूप निकलना शुरू हुई। ढाई से तीन घंटे तक लोग अपनी छतों पर धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। इस दौरान हवाएं भी चलती रहीं, लेकिन तीन बजते ही हवाएं और बर्फीली हो गईं और मौसम फिर से ठंडा हो गया। राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया।

जिले में 418 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हवा 4.2 किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिणी पश्चिमी दिशा में चली। आगामी चौबीस घंटे में कोहरा छाए रहने और हवा के सामान्य गति से चलने के आसार हैं।

7950 कम्बलों का वितरण करवाया गया

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व महेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में ठण्ड व शीतलहर से बचाव के लिए शासन के निर्देश के क्रम में नगर निगम अयोध्या द्वारा 6 व नगर पालिका परिषद रूदौली द्वारा 1, नगर पंचायत गोसाईगंज, बीकापुर, मदरसा द्वारा 1-1 कुल 10 रैन बसेरे स्थापित कर संचालन किया जा रहा है। राजस्व विभाग को कम्बल खरीदने के लिए आवंटित धनराशि 25 लाख से जेमपोर्टल के माध्यम से कुल 8051 कम्बल खरीदा गया है। कम्बलों का तहसीलवार आवंटन कर वितरण हेतु उपलब्ध करा दिया गया है, जिसका तहसीलों द्वारा शीतलहरी से प्रभावित निराश्रित, असहाय एवं बेसहारा व्यक्तियों का चयन अब तक कुल 7950 कम्बलों का वितरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:-वाहन, ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में उछाल से सेंसेक्स 86 अंक मजबूत, निफ्टी में 52 अंक की बढ़त

संबंधित समाचार