चंद्रशेखर के पक्ष में उतरे राजभर, कहा- अपने कोटे से भीम आर्मी प्रमुख को दूंगा टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भीम आर्मी पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हो सका है। इसके लेकर जहां वो नाराज चल रहे हैं वहीं भीम आर्मी प्रमुख के लिए एक राहत की खबर आई है। चंद्रशेखर पर दिए बयान से फिर बढ़ी चुनावी सरगर्मी सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि …

लखनऊ। भीम आर्मी पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हो सका है। इसके लेकर जहां वो नाराज चल रहे हैं वहीं भीम आर्मी प्रमुख के लिए एक राहत की खबर आई है।

चंद्रशेखर पर दिए बयान से फिर बढ़ी चुनावी सरगर्मी

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वह चंद्रशेखर के साथ हर हाल में गठबंधन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे इसके लिए उन्हें अपने कोटे से ही टिकट क्यों न देना पड़े। राजभर के इस बयान से एक बार फिर चुनावी माहौल गर्म हो गया है।

बीजेपी ने दलितों को छला:  राजभर

एक मीडिया समूह से बात करते हुए राजभर ने कहा कि वो चंद्रशेखर को कहीं जाने नहीं देंगे। इसके लिए भले ही उन्हें अपने कोटे से ही टिकट क्यों न देना पड़े। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में दलितों ने बीजेपी को वोट दिया। दलियो की सिर्फ ये ही उम्मीद थी कि उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आते ही आरक्षण खत्म कर दिया उससे सबसे ज्यादा चोट अनुसूचित जाति के लोगों को ही लगी है। अनुसूचित जाति के लोग इसीलिए बीजेपी से नाराज हैं।

अपर्णा यादव के सपा छोड़ने की खबर महज अफवाह

वहीं अपर्णा यादव के समाजवादी पार्टी को छोड़कर जाने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ये तो खबरें हैं। इसका कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक कई नेताओं को बीजेपी से लाकर समाजवादी पार्टी में खड़ा कर दिया है। 13 विधायक आज भाजपा का साथ छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा ने एक तरह का बैन लगाया है कि कोई भी नेता अब पार्टी को छोड़कर न जा सके।

वहीं मायावती के फिर से मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर राजभर ने कहा कि 10 मार्च के बाद बहनजी को पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बनने वाली है।

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली: मार्च से 12-14 वर्ष के बच्चों के लिए शुरू हो सकता है टीकाकरण

संबंधित समाचार