विधानसभा चुनाव स्थगित करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंची हिन्दू महासभा
लखनऊ। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना महामरी के मामलों को देखते हुये अखिल भारत हिन्दू महासभा ने विधानसभा को स्थगित किये जाने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ का दरवाजा खटखटाया है। यह याचिका अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी एवं विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने …
लखनऊ। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना महामरी के मामलों को देखते हुये अखिल भारत हिन्दू महासभा ने विधानसभा को स्थगित किये जाने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ का दरवाजा खटखटाया है। यह याचिका अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी एवं विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने दाखिल की है। बीते नौ जनवरी को इस संबंध में मुख्य चुनाव आयोग को प्रत्यावेदन भेजकर महासभा चुनाव स्थगित करने की मांग कर चुकी है।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में सोमवार को दाखिल की गयी याचिका में प्रदेश के पंचायत चुनाव में हुई जनहानि का जिक्र करते हुये कहा गया है कि वर्तमान में जिस तेजी के साथ एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आ रहे है, उससे स्पष्ट है कि कोरोना संक्रमण के भय से अधिकतर मतदाता मतदान केंद्रों पर नहीं जा सकेगें।
यह भी पढ़ें:-क्या विराट कोहली की जगह लेंगे जसप्रीत बुमराह? भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा- अगर मिली कप्तानी तो मेरे लिए सम्मान की बात
प्रदेश में बीते पंचायत चुनाव को उदाहरण पेश करते हुये याचिका में याची ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि उन चुनावों में दो हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना के कारण हुयी और उन्हें मुआवजा भी दिया गया। ऐसे में कर्मचारी मानसिक दबाव से गुजर रहे है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव को महामहारी के स्थिति सामान्य होने तक स्थगित करे।
यह भी पढ़ें:-मनीषा कल्याण ने कहा- AFC Asian Cup में बेहतर प्रदर्शन भारतीय महिला फुटबॉल की दशा को बदल सकता है
