जालौन : दारोगा को धक्का देकर अदालत से भागा कैदी, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश में जनपद जालौन के कालपी मुसिफ अदालत से पेशी के दौरान दारोगा को धक्का देकर फरार हुए कैदी को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 4 जनवरी को जालौन …

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश में जनपद जालौन के कालपी मुसिफ अदालत से पेशी के दौरान दारोगा को धक्का देकर फरार हुए कैदी को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 4 जनवरी को जालौन कोतवाली के रावतान मोहल्ले का रहने वाला भूपेंद्र यादव उरई जिला कारागार से चोरी के एक मामले में कालपी की मुंसिफ अदालत लाया गया था।

पेशी होने के बाद जब उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाने के लिए दरोगा और सिपाही लेकर आ रहे थे, उसी दौरान उसने टॉयलेट करने का बहाना बनाकर दरोगा को धक्का दे दिया और चकमा देकर भाग गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए कालपी पुलिस के साथ सिरसाकलार चुर्खी, कदौरा, आटा, एसओजी टीम के साथ सर्विलेंस टीम को लगाया गया था। कालपी पुलिस और एसओजी टीम ने आज जंगल में छानबीन की।

इसी दौरान उन्हें भूपेंद्र दिखाई दिया, तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए भूपेंद्र और उसके साथियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जिसके साथ उसके दो अन्य साथी सुनील यादव और चंदन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

भूपेंद्र के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती जैसी 27 मामले दर्ज हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। साथ ही आरोपी के पास से अवैध असलहा और खोखे बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पुलिसकर्मियों पर हिस्ट्रीशीटर ने परिजनों सहित किया पथराव, ये था पूरा मामला…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता