रायबरेली: रोडवेज बस में सीट को लेकर युवक ने किया विवाद, परिचालक का बैग छीनकर भागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। फतेहपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस के कंडक्टर के साथ यात्री की सीट पर बैठने को लेकर कहा सुनी हो गई।आरोप है कि यात्री ने बस परिचालक के साथ मारपीट करते हुए उसका बैग छीन लिया और फरार हो गया। बैग में 13 हजार रूपये की नगदी थी।परिचालक अनुराग मिश्र ने बताया कि …

रायबरेली। फतेहपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस के कंडक्टर के साथ यात्री की सीट पर बैठने को लेकर कहा सुनी हो गई।आरोप है कि यात्री ने बस परिचालक के साथ मारपीट करते हुए उसका बैग छीन लिया और फरार हो गया। बैग में 13 हजार रूपये की नगदी थी।परिचालक अनुराग मिश्र ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे असनी,फतेहपुर से एक महिला व पुरूष सवारी के रूप में बस में चढ़े थे।

उन्होंने लालगंज का टिकट लिया था। बाद में बस में सीट को लेकर युवक विवाद करने लगा। परिचालक का आरोप है कि युवक ने महिला को गांधी चौराहे पर उतार दिया जबकि फोन कर अपने साथी को पानीटंकी तिराहे के निकट बुला लिया।अनुराग का आरोप है कि युवक ने उसकी पिटाई करते हुए बैग छीन लिया और साथी के साथ गाड़ी से फरार हो गया। बैग में 13 हजार रूपये की नगदी व कागजात थे।सूचना परपहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक का कहना है कि मामला सीट पर बैठने को लेकर विवाद का था। परिचालक द्वारा गलत सूचना दी गई थी।जांच के दौरान बस में 39 यात्री सवार थे,जिनका किराया लगभग 6800 रूपये होता है। जांच के दौरान बैग में 7700 रुपये मिले हैं।फिर भी शिकायती पत्र मिलता है तो मामला दर्ज किया जाएगा।कस्बा इंचार्ज देवेंद्र अवस्थी का कहना है कि विवाद करने वाले युवक व उसके साथी को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-संभल : बंद ईंट भट्ठे के पीछे चल रहा था तमंचे बनाने का खेल, पुलिस ने की घेराबंदी एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार