मुरादाबाद : 350 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला समेत सात गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला, कटघर और सिविल लाइंस पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी में महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। चुनाव का सीजन आते ही कच्ची शराब का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला, कटघर और सिविल लाइंस पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी में महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

चुनाव का सीजन आते ही कच्ची शराब का धंधा फलने-फूलने लगता है। विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही शराब का अवैध धंधा करने वाले भी तैयारी में जुटे हैं। चुनाव में शराब खपाने के लिए धंधेबाजों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है। सोमवार को मझोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने राकेश व नासिर को पकड़ा। आरोपियों ने अवैध शराब का निर्माण व बिक्री करने की बात कबूल की।

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के उपकरण शराब की भट्टियां और करीब 100 लीटर शराब बरामद की। एएसपी सागर जैन ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी अलग-अलग स्थानों पर कच्ची शराब बनाते हैं। इसके बाद मझोला थानाक्षेत्र में इसकी सप्लाई की जाती है। आरोपियों ने धंधे से जुड़े कुछ लोगों के नाम-पते पुलिस को बताए हैं। एएसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरपी सिंह ने बताया कि आदर्श कालोनी निवासी शारदा पत्नी राकेश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। कटघर पुलिस ने भी शराब के अवैध निर्माण और तस्करी से जुड़े चार लोगों को पकड़ा है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि दिल्ली-बरेली हाईवे अंडर पास से ग्राम देवीपुरा की ओर जाने वाले रास्ते से 25 लीटर कच्ची शराब के साथ सूरज नगर फल मंडी निवासी महिपाल को गिरफ्तार किया गया है।

कल्याणपुर रोड से सूरज नगर के ही राहुल को 25 लीटर अवैध शराब के साथ, कोहिनूर तिराहा निवासी वसीम को सौ लीटर और जैतिया सादुल्लापुर निवासी मुरारी को 75 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब के अवैध धंधे में युवा वर्ग ज्यादा लिप्त हो रहे हैं। कटघर पुलिस द्वारा पकड़े गए चार आरोपियों से तीन की उम्र 19-26 वर्ष के बीच है।

संबंधित समाचार