रायबरेली: डीएम-एसपी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
रायबरेलीः जिले में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निष्पक्ष, सुगमता पूर्ण मतगणना के लिए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) व जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम आईटीआई गोरा बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार को …
रायबरेलीः जिले में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निष्पक्ष, सुगमता पूर्ण मतगणना के लिए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) व जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम आईटीआई गोरा बाजार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार को निर्देश दिये कि ईवीएम लाने तथा ले जाने के लिए कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था व मतगणना स्थल आदि की पुख्ता इंतजाम किया जाए। डीएम ने मतगणना स्थल की सभी विधान सभाओं की टेबलों आब्जर्वर, माइक्रो आब्जर्वर, आरओ ईवीएम प्रत्याशियों एवं एजेंटों के आसानी से कुशलता पूर्ण कार्य करने के लिए व्यापक प्रबंध करने की रूपरेखा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
डीएम ने जगह-जगह सुरक्षा बनाए रखने के दिए आदेश
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल पर जगह-जगह पुलिस बल एवं केन्द्रीय पैरा मिलिट्री बल के कड़ी सुरक्षा बनाये रखने का निर्देश दिया। मतगणना स्थल एवं स्ट्रॉंग रूम के निरीक्षण के समय एडीआईओं इंजेश सिंह, मो राशिद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: रायबरेली: रोडवेज बस में सीट को लेकर युवक ने किया विवाद, परिचालक का बैग छीनकर भागा
रायबरेली: थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, एक दिन में मिले 85 नए संक्रमित
रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर जिले में तेज होती जा रही है। शनिवार को 85 लोग संक्रमित मिले। इस तरह सक्रिय केस 676 हो गए हैं। वहीं 23 मरीज संक्रमण से मुक्त हुआ।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि अमर नगर, ऊंचाहार, फिरोजपुर, नूर मार्केट, निराला नगर, सीएचएसी ऊंचाहार, मधुपुरी, सीएचसी सलोन, प्रगतिपुरम, सलोन सहित कई जगह कोरोना संक्रमित मिले हैं। समुदाय में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सुरक्षा नियमों का पालन करें। 24 घंटे के भीतर 75 नए मरीज मिले हैं। जिले में शनिवार को 2414 की आरटीपीसीआर तथा 992 की एंटीजन से जांच… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/rae-bareli-coronas-speed-did-not-stop-85-new-infected-found-in-a-day/
