यूपी चुनाव 2022 : बुलंदशहर में भाजपा, आप और बसपा के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण के लिये जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को बुलंदशहर जिले की सात में से तीन सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल किये गये। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के रूप में शिकारपुर सीट से नामांकन …
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण के लिये जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को बुलंदशहर जिले की सात में से तीन सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल किये गये। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के रूप में शिकारपुर सीट से नामांकन दाखिल किया।
जबकि आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी विकास शर्मा ने बुलंदशहर सदर सीट से और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार सुनील भारद्वाज ने स्याना सीट से पर्चा दाखिल किया। प्रत्याशी के साथ केवल एक व्यक्ति को नामांकन कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति मिली। खुर्जा सुरक्षित, डिबाई, अनूप शहर और सियाना सीट से आज भी किसी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
दारूल उलूम की वेबसाइट से गैर कानूनी फतवे हटाए जाएं : आयोग
सहारनपुर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिये है कि वह दारूल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर पड़े हुये ऐसे फतवों को तत्काल प्रभाव से हटवाए जो गैर कानूनी हैं। दारूल उलूम की ओर से अशरफ उस्मानी ने सोमवार को कहा कि संस्था को अभी इस बारे में कोई लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने पर संस्था कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद इस संबंध में कोई निर्णय लेगी। किसी व्यक्ति की ओर से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत की गई थी कि दारूल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर अनेक गैर कानूनी फतवे पड़े हुए हैं जो भारतीय कानून का और संविधान का सीधा-सीधा उल्लंघन करते हैं।
यह भी पढ़ें:-दारूल उलूम की वेबसाइट से गैर कानूनी फतवे हटाए जाएं : आयोग
