संभल : ई-रिक्शा पलटने से सड़क किनारे खड़ा बच्चा दबा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। संभल-चन्दौसी मार्ग पर जनेटा के पास ई-रिक्शा पलटने से सड़क किनारे माता-पिता के साथ खड़े पांच वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो गई। सूचना पर थाना बनियाठेर व नरौली चौकी की पुलिस पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। बच्चे का शव लेकर परिजन अपने गांव मई पहुंचे, जहां ग्रामीणों की भीड़ …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। संभल-चन्दौसी मार्ग पर जनेटा के पास ई-रिक्शा पलटने से सड़क किनारे माता-पिता के साथ खड़े पांच वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो गई। सूचना पर थाना बनियाठेर व नरौली चौकी की पुलिस पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। बच्चे का शव लेकर परिजन अपने गांव मई पहुंचे, जहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

मोहम्मद हसन अपने पिता अलीशेर व मां अफसाना के साथ जनेटा अपनी मौसी के घर गया था। सोमवार को वे लोग दोपहर लगभग एक बजे से अपने घर जाने के लिए किसी वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खडे़ थे। तभी अचानक वहां से गुजर रहा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। ई-रिक्शे के नीचे मोहम्मद हसन ग्राम मई कोतवाली चन्दौसी दब गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को ग्रामीणों की मदद से परिजन चन्दौसी के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि पिछले सोमवार को अपने घर से उर्स देखने जनेटा गये थे और वहीं बच्चे की मौसी के यहां रुके थे। सोमवार को वापस आते समय यह हादसा हो गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज