हरदोई: पैर पसार रहा कोरोना, सीएमओ सहित 143 मिले नए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सोमवार को सुबह से आई दो अलग-अलग सूचियों में सीएमओ सहित कोरोना वायरस से संक्रमित 143 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। इस तरह कोरोनावायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या जिले में 815 पहुंच गई है। बता दें कि दिन प्रतिदिन कोरोना की बढ़ती हुई संख्या के बावजूद भी लोग बिना मास्क के घूमते दिखाई …

हरदोई। सोमवार को सुबह से आई दो अलग-अलग सूचियों में सीएमओ सहित कोरोना वायरस से संक्रमित 143 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। इस तरह कोरोनावायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या जिले में 815 पहुंच गई है।

बता दें कि दिन प्रतिदिन कोरोना की बढ़ती हुई संख्या के बावजूद भी लोग बिना मास्क के घूमते दिखाई पड़ रहे हैं।  सोशल डिस्टेंसिंग की बात तो दूर की है, बाजारों में भीड़-भाड़ पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। भले ही कोरोना की दूसरी लहर में लोगों ने अपनों को खोया हो, लेकिन बावजूद इसके तीसरी लहर में लोग कोरोना का गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

कोरोना के खतरे से इस बार अंजान हैं लोग

यही वजह है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। प्रशासन किशोर वर्ग के लिए टीकाकरण पर जोर तो दे रहा है, लेकिन कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करवाने में असहाय सी दिखाई दे रहा है। महामारी की जंग में हर नागरिक को सिपाही की भूमिका निभानी पड़ेगी। तभी महामारी से बचाव संभव है। ऐसा नहीं कि लोग कोरोना से होने वाले नुकसान से अनभिज्ञ हैं। वो जानते भी हैं, फिर भी लापरवाही करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। यही वजह है कि कोरोना जैसी महामारी को पैर फैलाने का मौका मिल रहा है।

शासन-प्रशासन की नहीं दिख रही सख्ती

गौरतलब है कि दूसरी लहर में जिस तरह से शासन-प्रशासन में सख्ती दिखाई थी। वो तीसरी लहर में कहीं भी नजर नहीं आ रही है। इस बार लोगों में कोविड का खौफ भी काफूर दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि लोग कोविड को नियति मान चुके हैं। यही भ्रम लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है। आज सुबह से कोरोना संक्रमित लोगों की तीन सूचियां आई। पहली सूची में 128 संक्रमित, दूसरी सूची में तीन और तीसरी सूची 12 संक्रमित लोग मिले हैं।  इस तरह से यह संख्या अब 815 हो गई है।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : सीएम व भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल

संबंधित समाचार