लखनऊ: सीएमओ मनोज अग्रवाल समेत 10 कर्मचारी कोरोना की जद में, कुल संक्रमित 2716…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। अस्पताल कर्मियों के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल समेत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के 10 अन्य कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या पिछले 24 घंटों में  2716 पहुंच गई है। 17658 हुए नए कोरोना सक्रिय …

लखनऊ। राजधानी में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। अस्पताल कर्मियों के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल समेत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के 10 अन्य कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या पिछले 24 घंटों में  2716 पहुंच गई है।

17658 हुए नए कोरोना सक्रिय मरीज

इसके साथ ही शहर में 17658 सक्रिय मरीज हो गए हैं। सोमवार को सबसे अधिक अलीगंज और चिनहट और आलमबाग में संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलीगंज, चिनहट, आलमबाग, कैसरबाग, इंदिरानगर जैसे इलाकों को संवेदनशील इलाकों की सूची में रखा गया है। बीते एक सप्ताह में इन क्षेत्रों में लगभग आठ हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके है।

राजधानी में सबसे अधिक मामले कांटैक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। मरीजों के संपर्क में आए 1013 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वहीं हल्के लक्षण आने पर लोग कोरोना जांच करवा रहे हैं। जिसमें 377 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। विदेशों से यात्रा कर लौटे 202 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

66 स्वास्थ्यकर्मियों में हुई कोविड की पुष्टि

इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में 66 स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। कमांड अस्पताल में 26 पैरामेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं। इलाज से पहले कोरोना की जांच के दौरान रिकार्ड 76 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डा. मिलिंद वर्धन के अनुसार, राजधानी में मिल रहे संक्रमित व्यक्तियों में किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: कोविड में भी शराब के कुछ ब्रांड्स ने जमकर की कमाई, ये रही वजह…

संबंधित समाचार