बरेली: दो डॉक्टर, जवान समेत 229 कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दस दिनों में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1881 पहुंच गई है। रविवार को जहां संक्रमितों की आंकड़ा अन्य दिनों की तुलना में कम था तो सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा फिर 200 के पार पहुंच गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दस दिनों में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1881 पहुंच गई है। रविवार को जहां संक्रमितों की आंकड़ा अन्य दिनों की तुलना में कम था तो सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा फिर 200 के पार पहुंच गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सोमवार को 229 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसमें सेना के जवान समेत दो डॉक्टर भी शामिल हैं।
इनमें हुई कोरोना संकमण की पुष्टि
सर्विलांस सेल से मिली रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को मीरगंज निवासी एक युवक, भदपुरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, मीरगंज निवासी 28 वर्षीय, 27 वर्षीय और 23 वर्षीय युवक, खुड्डा निवासी 46 वर्षीय युवक, रसूलपुर निवासी 29 वर्षीय युवक, मझिया निवासी 30 वर्षीय महिला, सरारी निवासी 26 वर्षीय युवक, करगैना निवासी 17 वर्षीय किशोर और 19 वर्षीय युवक समेत कुल 229 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कोरोना जांच कराकर गश खाकर गिरी किशोरी
जिला अस्पताल स्थित ट्रू-नेट लैब में कोरोना जांच कराने आने वाले लोगों की संख्या में कोरोना के नये मामले बढ़ने के बाद से इजाफा हो रहा है। सोमवार को लैब के बाहर संजय नगर निवासी एक किशोरी ने जैसे ही कोरोना जांच कराकर हटी कि अचानक गश खाकर जमीन पर गिर गई। परिजनों ने किशोरी को संभाला। परिजनों ने बताया कि पिछली कोरोना की लहर में भी किशोरी को डर की वजह से चक्कर आ गए थे।
वर्जन–
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। सोमवार को भी 200 से अधिक मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। –डॉ. अनुराग गौतम, प्रभारी, सर्विलांस सेल
