बरेली: बरेली मंडल में चुनाव में 2500 से अधिक बसें लगेंगी
बरेली, अमृत विचार। मतदान कराने वाले कर्मचारियों को ट्रकों से बूथ पर मतदान कराने के लिए नहीं भेजा जाएगा। मतदान कर्मियों की सुरक्षा व कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए चुनाव आयोग बसों से बूथों पर पोलिग पार्टियों को भेजने की तैयारी में है। जिसको लेकर बरेली मंडल में 2500 से अधिक स्कूल और मिनी बसों …
बरेली, अमृत विचार। मतदान कराने वाले कर्मचारियों को ट्रकों से बूथ पर मतदान कराने के लिए नहीं भेजा जाएगा। मतदान कर्मियों की सुरक्षा व कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए चुनाव आयोग बसों से बूथों पर पोलिग पार्टियों को भेजने की तैयारी में है। जिसको लेकर बरेली मंडल में 2500 से अधिक स्कूल और मिनी बसों का इंतजाम किया जा रहा है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार 925 बसों की कमी है। जिसे पूरा करने के लिए अधिकारी स्कूल मालिकों को नोटिस भेजकर बसें मुहैया कराने को कह रहे हैं।
बरेली मंडल के बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं में दूसरे चरण में 14 फरवरी को चुनाव होना है। मतदान के लिए 24 विधानसभा सीटों में 9155 मतदेय स्थलों पर 2500 से अधिक बसों से मतदान कराने वाले कर्मचारियों को भेजा जाएगा। जिसके लिए संभागीय परिवहन ने बसों की व्यवस्था के लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। बरेली में 582 बस और 206 मिनी बसें अधिकृत की जाएंगी। वहीं बदायूं में 453 बस और 173 मिनी बसें, शहाजहांपुर में 486 बसें तो 160 मिनी बसों का इंतजाम किया जाएगा।
जिसके सापेक्ष बसों का इंतजाम करना शुरू कर दिया गया है। अभी तक 1483 बसों का इंतजाम किया जा चुका है। वहीं 925 बसों की कमी पूरा करने के लिए अधिकारी लगे हुए हैं। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि चारों जिलों में चुनाव के लिए बसें जमा करने के लिए स्कूल और कॅालेजों को नोटिस भेजकर बसें मुहैया कराने को कहा जा रहा है।
