बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नवाबगंज मार्ग पर देर रात अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बड़ा भुलौरा गांव निवासी गोविंद पुत्र (35) पुत्र …

बहराइच। नवाबगंज मार्ग पर देर रात अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बड़ा भुलौरा गांव निवासी गोविंद पुत्र (35) पुत्र राम मिलन सोमवार को घर आ रहा था। रात 8 बजे घर जाते समय नवाबगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। आसपास के ग्रामीणों की मदद से सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के चार छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

बलरामपुर: तुलसीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्ता

नेपाल बॉडर से लगे बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए भारी मात्रा में अवैध स्प्रिट व निर्मित नकली शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने सोमवार को बताया कि अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में अवैध शराब की भरी हुई शीशियों, खाली शीशियों , ढक्कन, रैपर, स्प्रिट, जरिकेन बरामद कर अनिल कुमार और…

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बलरामपुर: तुलसीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार