UP Election 2022: 17 सीटों पर हो सकता है बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच समझौता, मिल सकती हैं यहां की सीटें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी बीजेपी के प्रभारी धमेंद्र प्रधान के साथ संजय निषाद की सीटों के बंटवारे को लेकर अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं। बता दें, भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन के बीच 17 सीटों पर समझौता हो सकता है। बीजेपी ने निषाद पार्टी के लिए 15 सीटें …

लखनऊ। यूपी बीजेपी के प्रभारी धमेंद्र प्रधान के साथ संजय निषाद की सीटों के बंटवारे को लेकर अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं। बता दें, भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन के बीच 17 सीटों पर समझौता हो सकता है।

बीजेपी ने निषाद पार्टी के लिए 15 सीटें तय की है जबकि दो सीटों पर डिस्कसन चल रहा है। यूपी की कटहरी, ज्ञानपुर, शाहगंज, जयसिंहपुर, गोरखपुर ग्रामीण, मेहदावल, तमकुही राज, नौतनवां, अतरौलिया, बारां, हंडिया, तिंदवारी, काल्पी, सकलडीहा, सुआर, जखनिया सीट निषाद पार्टी के खाते में जा सकती है। आज इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

बता दें कि देर रात 3 बजे तक दोनों दलों के बीच मंथन चला था। आज सुबह 10.30 बजे से फिर बैठक शुरू हुई है।

पढ़ें- PM Modi पर विवादित बयान: कांग्रेस नेता नाना पटोले के खिलाफ नागपुर में शिकायत दर्ज, घर की बढ़ी सुरक्षा

संबंधित समाचार