मुरादाबाद : साहब, ससुराल वाले तलाक का डाल रहे दबाव, रोकिये
मुरादाबाद, अमृत विचार। ससुराल वालों के हस्तक्षेप से रिश्ते बिगाड़ रहे हैं। दंपति के बीच में कोई विवाद नहीं है। दोनों हंसी- खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। लेकिन, ससुराल वाले उनका तलाक कराने के लिए दवाब बना रहे हैं। पीड़ित पति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अपनी बसी- बसाई गृहस्थी को उजड़ने से …
मुरादाबाद, अमृत विचार। ससुराल वालों के हस्तक्षेप से रिश्ते बिगाड़ रहे हैं। दंपति के बीच में कोई विवाद नहीं है। दोनों हंसी- खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। लेकिन, ससुराल वाले उनका तलाक कराने के लिए दवाब बना रहे हैं। पीड़ित पति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अपनी बसी- बसाई गृहस्थी को उजड़ने से बचाने की गुहार लगाई है। कप्तान ने एसओ भगतपुर को सात दिन में जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव बाबूपुरा घोसीपुरा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया 25 जनवरी 2021 को उसका विवाह एटा के महाराणा प्रताप नगर निवासी सोरभी के साथ हुआ था। प्रदीप के अनुसार उसकी ससुराल वाले इस शादी से खुश नहीं थे। आरोप है कि वह आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और पत्नी को तलाक देने के लिए दवाब बनाते हैं।
पीड़ित का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ हंसी- खुशी वैवाहिक जीवन यापन कर रहा है। दंपति को एक- दूसरे से कोई शिकायत नहीं है। लेकिन ससुराल वाले उसकी बसी बसाई गृहस्थी को उजाड़ने पर आमादा हैं। ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। आरोप है कि ससुराल वाले उसकी पत्नी की शादी किसी अन्य व्यक्ति से कराना चाहते हैं। कप्तान ने मामले की सात दिन में जांच करके उन्हें रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
