रायबरेली: कोरोना संक्रमित मतदाता बैलेट पेपर से करेंगे मतदान, मतदान के लिए बनाई जाएंगी टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर चल रही है और विधानसभा चुनाव का आगाज भी हो चुका है। इन सबके बीच चुनाव कराना प्रशासन के सामने चुनौती है। वहीं इससे निपटने की भी रणनीति बन गई है। इस बार विधानसभा चुनाव में कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोग बैलेट पेपर से अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। …

रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर चल रही है और विधानसभा चुनाव का आगाज भी हो चुका है। इन सबके बीच चुनाव कराना प्रशासन के सामने चुनौती है। वहीं इससे निपटने की भी रणनीति बन गई है। इस बार विधानसभा चुनाव में कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोग बैलेट पेपर से अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सुविधा दी जाएगी। होम क्वारंटाइन के दौरान घर से या फिर अस्पताल से संक्रमित मतदान कर सकेंगे। मतदान कराने वाली टीम भी पीपीई किट समेत अन्य व्यवस्थाओं से लैस होगी।

जनवरी माह शुरू होते ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। प्रतिदिन 50 से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं हर दिन संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। ऐसे में मतदान के समय कोई संक्रमित हो या होम क्वारंटाइन में हो और वह मतदान करना चाहता तो उसे सुविधा दी जाएगी।

पढ़ें- रायबरेलीः टैंकर ने बाइक व साइकिल को मारी टक्कर, श्रमिक की मौत, बाइक सवार दो गंभीर

इसके लिए फार्म 12-डी भरकर अपने क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर को देना होगा। जिलेभर से फार्म एकत्र होने के बाद टीमें बनाई जाएंगी। चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद इनमें तेजी आएगी। टीम में पीठासीन अधिकारी समेत, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस फोर्स की मौजूदगी रहेगी। इस पूरी प्रकिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अधिकारियों का प्रयास है कि कोई भी मतदान से वंचित न रहे। घर हो या हास्पिटल, मतदान कराने पहुंचेगी टीम। पीपीई किट समेत अन्य व्यवस्थाओं से लैस होंगे कार्मिक।

कोरोना संक्रमितों को भी इस बार पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। कोरोना संक्रमित मतदान कर सकें, इसके लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए फार्म भरवाए जाएंगे। जिलेभर से जितने फार्म एकत्र होंगे, उसी अनुसार टीमें बनेंगी। बैलेट से संक्रमित व्यक्ति मतदान करेंगे। –हरिश्चंद्र कुशवाहा, एआइजी स्टांप व प्रभारी पोस्टल बैलेट

संबंधित समाचार