अमरोहा : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर भरे नमूने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गजरौला में छापामार कार्रवाई की। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। मंगलवार को गजरौला थाने के पास स्थित मित्तल ट्रेडर्स पर छापामार। मौके पर बिक्री के लिए रखे खुले सरसों के तेल का …

अमरोहा, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गजरौला में छापामार कार्रवाई की। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। मंगलवार को गजरौला थाने के पास स्थित मित्तल ट्रेडर्स पर छापामार। मौके पर बिक्री के लिए रखे खुले सरसों के तेल का नमूना जांच के लिया गया।

गजरौला में मंडी रोड स्थित विनोद कुमार वंश कुमार की फर्म और रेलवे स्टेशन के पास असलम भाई चक्की वाले के यहां छापामार कार्रवाई की गई। वहीं हसनपुर रोड स्थित वीपी ट्रेडर्स के यहां छापामार कार्रवाई की। इसके बाद नवादा रोड स्थित सरदार फते सिंह के एक्सपेलर से खुले सरसों का तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी के जयंत, यदुवीर सिंह, तनमय अग्रहरि, महेश कुमार साथ रहे।

संबंधित समाचार