बहराइच: मनरेगा सेल में कार्यरत लिपिक की कोरोना से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मनरेगा सेल में कार्यरत लिपिक की रविवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सोमवार को कोविड प्रोटोकाल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। शहर के विकास भवन सभागार में स्थित मनरेगा सेल में 50 वर्षीय कर्मचारी लिपिक के पद पर कार्यरत थे। 11 जनवरी को उन्हें ब्रेन …

बहराइच। मनरेगा सेल में कार्यरत लिपिक की रविवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सोमवार को कोविड प्रोटोकाल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। शहर के विकास भवन सभागार में स्थित मनरेगा सेल में 50 वर्षीय कर्मचारी लिपिक के पद पर कार्यरत थे। 11 जनवरी को उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ। परिवार के लोग इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल ले गए। यहां इलाज से पूर्व कोरोना की जांच की गई।

कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को उनका निधन हो गया। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया गया। डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी ने बताया कि कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव था। उनकी मौत संक्रमण से हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस बारे में कुछ बता पाएंगे।

कैसरगंज के चार लोग जिला बदर, 2563 लोग हुए पाबंद

बहराइच। कैसरगंज पुलिस ने विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निरोधात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने 2563 व्यक्तियो को शांति भंग मे पाबंद किया है। जबकि चार लोगों को जिला बदर किया है। इससे क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।
बहराइच जिले में विधान सभा चुनाव पांचवें चरण में है। कैसरगंज विधान सभा में भी मतदान होगा। थाना क्षेत्र के 111 मतदान केन्द्रो पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पुलिस ने 110 जी के तहत 57 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की। 6 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट व चार लोगों को जिला बदर किया गया है।

यह भी पढ़ें:-कोरोना काल में बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ साइबर हमले भी बढ़े: डब्ल्यूईएफ

संबंधित समाचार