मुरादाबाद : टीकाकरण में शिथिलता पर 17 चिकित्साधिकारियों का रोका वेतन
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोविड टीकाकरण में लापरवाही व शिथिलता बरतना 17 चिकित्साधिकारियों को भारी पड़ा गया। टीकाकरण के नोडल अधिकारी बनाए गए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने समीक्षा में लापरवाही मिलने पर 17 चिकित्साधिकारियों का 17 जनवरी का वेतन रोकने का आदेश दिया। जिले में टीकाकरण की सुस्त चाल को गति देने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोविड टीकाकरण में लापरवाही व शिथिलता बरतना 17 चिकित्साधिकारियों को भारी पड़ा गया। टीकाकरण के नोडल अधिकारी बनाए गए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने समीक्षा में लापरवाही मिलने पर 17 चिकित्साधिकारियों का 17 जनवरी का वेतन रोकने का आदेश दिया।
जिले में टीकाकरण की सुस्त चाल को गति देने के लिए जिलाधिकारी ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को प्रशासन की तरफ से नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने चार दिन में सुबह केंद्रों पर कर्मियों और बैठकों में चिकित्साधिकारियों के रिकार्ड के साथ न आने पर नाराजगी जताई। दो दिन तक उपस्थिति जांच में 40 एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, पंचायत सचिव का वेतन, मानदेय रोका था। वहीं चिकित्साधिकारियों के कार्य भी उन्होंने समीक्षा की। इसमें लापरवाही व शिथिलता के चलते 17 जनवरी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।
इन चिकित्साधिकारियों में कुंदरकी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजपाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी लालबाग-गाड़ीखराना, नवाबपुरा व किसरौली की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंजू भूषण, चिकित्साधिकारी बिलारी डॉ. साजिद, डॉ. साजिर, चिकित्साधिकारी ठाकुरद्वारा डॉ. नितिन, डॉ. सुभाष भटनागर, प्रभारी चिकित्साधिकारी नयागांव व कंजरी सराय डॉ. आरके सिंह, डॉ अंजू, प्रभारी चिकित्साधिकारी कांशीराम नगर डॉ. रिया लोचब, अपर शोध अधिकारी कटघर साबिर हुसैन, प्रभारी चिकित्साधिकारी डिलारी डॉ. गिरीश राणा, प्रचिअ कांठ डॉ. राघव, डॉ. अनुज और डॉ. फैयाज शामिल हैं।
इन पर टीकाकरण के लाभार्थियों की सूची न रखने, कार्यक्रम में अपेक्षित रूचि न लेने के चलते कार्रवाई हुई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने बताया कि इन सभी चिकित्साधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
