अयोध्या: नेशनल हाइवे की रोड एक फीट धंसी, मचा हड़ंकप…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे के पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास मंगलवार की सुबह हाइवे धंस गया। इसकी खबर आग की तरह फैल गई। राहगीरों में हड़कंप मच गया। अचानक उसी में एक मिनी ट्रक भी फंस गया, जिसे जेसीबी से निकलवाया गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर एनएचएआई कर्मी मौके पर …

अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे के पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास मंगलवार की सुबह हाइवे धंस गया। इसकी खबर आग की तरह फैल गई। राहगीरों में हड़कंप मच गया। अचानक उसी में एक मिनी ट्रक भी फंस गया, जिसे जेसीबी से निकलवाया गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर एनएचएआई कर्मी मौके पर पहुंचे और खतरे वाली जगह पर बैरिकेडिंग कर दी।

हाइवे पर हो चुके हैं कई बड़े हादसे

पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास हाइवे लगभग एक फिट गहरा धंस गया। इस मार्ग पर तेज रफ्तार में छोटे-बड़े वाहन निकलते हैं, जो कभी भी बड़े हादसे में तब्दील हो सकते है। बताया जाता है कि रात में एक मिनी ट्रक इसी स्थान पर फंस गया था, जिसे निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलवानी पड़ी। इस स्थान को देख कर वाहन चालक अपना नियंत्रण खो कर हड़बड़ा जा रहे हैं।

एनएचएआई कर्मियों ने शुरू किया मार्ग दुरुस्तीकरण का काम

मामले की सूचना पटरंगा थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह को दी गई तो उन्होंने फौरन एनएचएआई कर्मचारियों को अवगत करवाया। सूचना मिलते ही एनएचएआई कर्मी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना वाले क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर चारों तरफ घेर दिया। इसके बाद वाहनों को एक ही ओर से धीरे-धीरे निकलवाना शुरू किया गया।

बाद में उस धंसे हुये स्थान पर मार्ग दुरुस्ती करण का कार्य खबर लिखे जाने तक चालू हो गया था। रुदौली उपजिलाधिकारी स्वपनिल यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा था।

ये भी पढ़ें; मुरादाबाद: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार