रायबरेली: अधिवक्ता और लेखपाल आए आमने-सामने, एसडीएम ने शांत कराया मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज/रायबरेली। वरासत के मामले की पैरवी करने गए अधिवक्ता से लेखपाल द्वारा अभद्रता करने के बाद लेखपाल व अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे से मारपीट पर आमादा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तहसील के लेखपालों व अधिवक्ताओं में आमने-सामने की स्थिति उत्पन्न हो गई। अधिवक्ता व …

महराजगंज/रायबरेली। वरासत के मामले की पैरवी करने गए अधिवक्ता से लेखपाल द्वारा अभद्रता करने के बाद लेखपाल व अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे से मारपीट पर आमादा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तहसील के लेखपालों व अधिवक्ताओं में आमने-सामने की स्थिति उत्पन्न हो गई। अधिवक्ता व लेखपाल को लामबंद होते देख उप जिलाधिकारी ने मौके पर पुलिस को बुला लिया।

एसडीएम और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल मौके पर मामला शांत हो सका। लेकिन आक्रोशित अधिवक्ताओं ने लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा बर्खास्तगी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। वहीं लेखपाल संघ ने भी ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं पर गाली-गलौज व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा कार्यवाही की मांग की है।

कन्नावा गांव के लेखपाल राहुल वर्मा के पास वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी कन्नावां की ही एक वरासत के मामले की पैरवी करने गए थे। पैरवी के दौरान अधिवक्ता के अनुसार लेखपाल ने वरासत के नाम पर रुपयों की मांग की। अधिवक्ता द्वारा विरोध करने पर लेखपाल झगड़े पर आमादा हो गया और काम ना करने की धमकी भी दी।

उन्होंने कहा कि यहां के लेखपाल बेलगाम हो गए हैं जब तक लेखपाल राहुल वर्मा व संदीप सिंह को निलंबित कर उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तब तक तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। वहीं अधिवक्ता पंकज प्रकाश श्रीवास्तव व महराजगंज बार एसोसिएशन के महामंत्री ज्योति प्रकाश अवस्थी ने भी लेखपालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उपजिलाधिकारी सालिकराम ने लेखपाल व अधिवक्ताओं को लामबंद होता देख कोतवाली पुलिस को बुला लिया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह व कोतवाल एन के कुशवाहा के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मवेशियों का अवशेष ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार