आगरा में सर्दी का सितम चरम पर, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम
आगरा। ताजनगरी आगरा में सर्दी का सितम चरम पर है। मौसम विभाग ने जिले में पिछले चार दिन से धूप नहीं निकलने का हवाला देते हुये मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ‘शीत दिवस’ की स्थिति घोषित की है। मौसम विभाग के अनुसार शीत लहर के मद्देनजर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब केवल पांच डिग्री …
आगरा। ताजनगरी आगरा में सर्दी का सितम चरम पर है। मौसम विभाग ने जिले में पिछले चार दिन से धूप नहीं निकलने का हवाला देते हुये मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ‘शीत दिवस’ की स्थिति घोषित की है। मौसम विभाग के अनुसार शीत लहर के मद्देनजर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब केवल पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। आगरा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम, 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को भी सूर्य देव नजर नहीं आए। दिन भर बादल छाए रहे। पूरे दिन गलन का अहसास बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बुधवार को भी आगरा और आसपास के इलाकों में कोहरा रहेगा। विभाग ने 20 और 21 जनवरी को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और कहीं तेज बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने 23 जनवरी तक सर्दी का सितम यूं ही बरकरार रहने की संभावना जतायी है।
यह भी पढ़ें:-Heart Attack In Winter: सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इन आदतों से खुद को रखें सुरक्षित
कड़ाके की सर्दी का सीधा असर पर जनजीवन पर पूरी तरह दिखाई दे रहा है। बच्चे और बुजुर्ग घरों में बंद हैं। बाजारों में चहल-पहल भी कम है। अधिकांश परिवार घरों में बंद रहकर अलाव या हीटर के सहारे सर्दी से बचने के उपाय कर रहे हैं।
