अमेठी: ठंड ने जीना किया दुश्वार, गरीब-बेसहारा लोगों को हो रही ये दिक्कत…
अमेठी। पिछले कई दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से हो रही कड़ाके की ठंड से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हाड़कपाऊ ठंड के कारण लोग हीटर और अलाव के सहारे घरों में दुबके हुए हैं। बर्फीली हवाओं ने और बढ़ा दी ठंड, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम… जगदीशपुर विकास …
अमेठी। पिछले कई दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से हो रही कड़ाके की ठंड से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हाड़कपाऊ ठंड के कारण लोग हीटर और अलाव के सहारे घरों में दुबके हुए हैं।
बर्फीली हवाओं ने और बढ़ा दी ठंड, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम…
जगदीशपुर विकास खण्ड स्थित विभिन्न स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से हो रही कड़ाके की ठण्ड से लोगों के जन जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। इस वक्त मौसम काफी ठंडा बना हुआ है और रही सही कसर बर्फीली हवाओ ने पूरी कर दिया है। इन हवाओं ने ठण्डक को कई गुना बढा दिया है। इसके साथ ही साथ जहां ठण्ड के चलते आम जनमानस परेशान हो गया है, वहीं मौसम की ऐसी मार जो पिछले कई दिनों से देखने को मिल रही है।
ऐसा समय काफी दिनों बाद आया है जब सूर्य देवता के दर्शन तो हो जा रहे हैं लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इस कडाके की ठण्ड व गलन से लोग परेशान हो गए हैं। इसके साथ ही पशु पक्षी भी इस भयंकर ठण्ड के चलते बेहाल हैं। सडकों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बहुत जरूरी होने पर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
दलहन की फसलों को हुआ काफी नुकसान
बता दें कि एक तरफ कोरोना का कहर है, वहीं दूसरी तरफ कडाके की हो रही ठण्ड लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के कारण दलहन की फसलों को काफी बडा नुकसान हुआ है। बर्फीली हवाओं के झोंकों से सभी परेशान हो गए हैं।
गरीब-मजलूमों के लिए नहीं है कहीं उचित व्यवस्था
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। साथ ही बारिश के भी आसार नज़र आ रहे है। ठण्ड की वजह से जिसके पास रहने को घर है, उनका तो हाल ठीक है लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो खुले आसमान के नीचे झोपड़ी झुग्गी व बस स्टाप, रेलवे स्टेशनों पर अपनी जिंदगी गुजारते हैं। उनके लिए यह ठण्ड बहुत की कष्टकारी साबित हो रही है। शासन और प्रशासन भी उनके लिए पर्याप्त काम नहीं कर पा रहा है। जिसकी वजह से गरीब लोग ठंडक में रात गुजारने को मजबूर हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अयोध्या सीट: …जब एक किन्नर ने तोड़ा कमल का गुरूर तो दौड़ी थी साइकिल!
