यूपी चुनाव-2022: अखिलेश को मिला ममता का साथ, सपा के पक्ष में करेंगी वर्चुअल रैली…
लखनऊ। यूपी के चुनावों के लिए दुदुंभी बज चुकी है। राजनीतिक दलों में शह-मात का खेल शुरू हो गया है। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब समाजवादी पार्टी को तृणमूल कांग्रेस का साथ मिल गया है। टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अब यूपी …
लखनऊ। यूपी के चुनावों के लिए दुदुंभी बज चुकी है। राजनीतिक दलों में शह-मात का खेल शुरू हो गया है। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब समाजवादी पार्टी को तृणमूल कांग्रेस का साथ मिल गया है। टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अब यूपी चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए जनता से वोट मांगेंगी।
ममता बनर्जी आठ फरवरी को लखनऊ में सपा के पक्ष में एक वर्चुअल रैली करेंगी। इसके बाद ममता बनर्जी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र भी जाएंगी और वहां पर वाराणसी की जनता से आनलाइन प्रचार करेगीं।
चुनाव आयोग के आदेश के बाद डिजिटल प्रचार करेंगी ममता
इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस और सपा प्रमुख से एक साथ सार्वजनिक रैली करने की उम्मीद की गई थी, लेकिन कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से लगाई गईं पांबंदियों के कारण यह रद्द कर दी गई थी। बता दें कि चुनाव आयोग ने रोड शो और रैली जैसी सियासी गतिविधियों पर फिलहाल 22 जनवरी तक रोक बढ़ाई है। आयोग 22 जनवरी को फिर हालातों की समीक्षा करेगा, तब तक राजनीतिक दलों डिजिटल प्रचार करना होगा।
गौरतलब है कि भारतीय राजनीति के दो क्षत्रपों ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के बीच शुरू से ही अच्छी कमेस्ट्री रही है। देश की पॉलिटिक्स में गैर-कांग्रेसी धड़े की सिरमौर बनने में जुटी ममता की पार्टी का सपा मुखिया कई मसलों पर समर्थन कर चुके हैं। बीते दिसंबर माह में ममता के बीजेपी के खिलाफ विकल्प बनाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा था कि वो ममता जी का स्वागत करते हैं। उन्होंने जिस प्रकार से बीजेपी का सफाया किया है, उसी तरीके से वो यूपी मेें भी बीजेपी को साफ करेंगी।
ये भी पढ़ें: बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार पटना
