बिजनौर: कूड़े के ढेर पर कुत्तों ने मासूम के शव को नोंच कर खाया
बढ़ापुर/बिजनौर, अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ले में नदी किनारे कूड़े के ढेर पर पड़े एक नवजात शिशु को कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मासूम के शव के अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एक व्यक्ति ने …
बढ़ापुर/बिजनौर, अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ले में नदी किनारे कूड़े के ढेर पर पड़े एक नवजात शिशु को कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मासूम के शव के अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एक व्यक्ति ने थाने मे तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि मंगलवार को स्थानीय मोहल्ला गडरियान में मछली बाजार स्थित गूला नदी के किनारे खेल रहे कुछ बच्चों ने कूडियों के ढेर पर कुत्तों को आपस में एक पॉलिथीन के लिए लड़ते हुए देखकर कुत्तों से पॉलिथीन को छुड़ाया। बच्चों ने पॉलिथीन के नजदीक जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ था। जिसे कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे थे।
मोहल्ले के ही जिन बच्चों ने नवजात के शव को कुत्तों से छुड़ाया था वह भी मात्र सात-आठ वर्ष के ही हैं। बच्चों ने नवजात के शव को कुत्तों से छुड़ाकर किसी को बिना बताए ही कूड़ी पर ही गड्ढा खोदकर गोबर में दबा दिया। उक्त बच्चों ने बाद में कुत्तों द्वारा नवजात को नोचे जाने ओर उसके शव को गोबर में दबा देने की सूचना मोहल्ले के लोगों को दी। जिसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंच गई।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अनुज तोमर मौके पर पहुंचे और बच्चों के द्वारा बताए गए स्थान पर गढडा खुदवाकर देखा तो उसमें एक मासूम नवजात का शव दफन था। पुलिस ने नवजात के शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर देखा तो नवजात के शरीर का अधिकांश भाग कुत्ते नोच-नोच कर खा गए थे। नवजात के शव के नाम पर केवल खोपड़ी दोनों हाथ और एक पैर शेष बचा था।
नवजात के शव को देख कर यह पहचान भी नहीं हो पा रही थी कि वह बालक या बालिका का शव है। पुलिस ने नवजात के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मोहल्ले के ही रघुनाथ पाल सिंह की ओर से अज्ञात के विरुद्ध नवजात को कूडी के ढेर पर फेंके जाने की एक तहरीर पुलिस को दी गई दी है।
