अमरोहा : लूट के तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक स्कूटी और 25100 रुपये भी किए बरामद
अमरोहा, अमृत विचार। थाना डिडौली पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी, 25100 रुपये की नगदी, आधार कार्ड व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। मंगलवार को थाना डिडौली पुलिस आगामी विधानसभा चुनाव के चलते वाहन चैकिंग कर रही थी। इस दौरान …
अमरोहा, अमृत विचार। थाना डिडौली पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी, 25100 रुपये की नगदी, आधार कार्ड व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।
मंगलवार को थाना डिडौली पुलिस आगामी विधानसभा चुनाव के चलते वाहन चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 11 बजे संभल रोड स्थित कपासी तिराहे से गुजर रहे स्कूटी सवार तीन बच्चों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने कोतवाली ले जाकर जब उनसे पूछताछ की तो चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।
इस दौरान उनके कब्जे से इलेक्ट्रिनक स्कूटी, लूटी हुई रकम व एक तमंचा पुलिस ने बरामद किया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने एक जनवरी को सीएल गुप्ता के पास से बाइक सवार युवकों से हुई लूट को भी कबूल किया है।
तीनों ने अम्हेड़ा को जाने वाले रास्ते पर स्कूटी सवार युवकों को बाइक से टक्कर मारकर उनसे रुपये लूट लिए थे। जबकि, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोपिायों ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटी भी उन्होंने पंजु सराय थाना नौगांवा सादात से चोरी की थी। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि तीनों नाबालिग आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
