यूपी चुनाव-2022: अगले हफ्ते से पीएम मोदी शुरु करेंगे वर्चुअल रैली, ये है प्लान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव को नजदीक देखते हुए पीएम मोदी सक्रिय हो गए हैं। इसके लिए पीएम मोदी ने विशेष प्लान बनाया है। पीएम यूपी चुनावों पर सबसे ज्यादा फोकस करेंगे। पीएम मोदी अगले सप्ताह से हर दिन वर्चुअल रैली कर सकते हैं। वे 22 जनवरी के बाद से यूपी में चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे। …

लखनऊ। यूपी चुनाव को नजदीक देखते हुए पीएम मोदी सक्रिय हो गए हैं। इसके लिए पीएम मोदी ने विशेष प्लान बनाया है। पीएम यूपी चुनावों पर सबसे ज्यादा फोकस करेंगे। पीएम मोदी अगले सप्ताह से हर दिन वर्चुअल रैली कर सकते हैं। वे 22 जनवरी के बाद से यूपी में चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे।

जनता को अपनी योजनाओं का लाभ गिनाएंगे पीएम

बता दें कि 23 जनवरी तक चुनाव आयोग ने रैली और सभाओं पर रोक लगा रखी है। इसलिए सारे दल वर्चुअल रैली पर अपना ध्यान फोकस कर रहे हैं। इसी कड़ी में इस बात को देखते हुए बीजेपी के सीनियर नेताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक में ये तय हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी कम से कम हर दूसरे दिन वर्चुअल रैली करेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे।

वे कभी गरीबों से संवाद करेंगे तो कभी किसानों से। इसके अतिरिक्त वे हर इलाके के लोगों से भी जुड़ने का प्रयास करेंगे। इसके अतिरिक्त केंद्र और यूपी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जिन लोगों को लाभ हुआ है, पीएम नरेंद्र मोदी उनसे भी बारी बारी से संवाद करेंगे।

बीजेपी ने स्थापित किए 403 एलईडी वैन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल रैलियों के लिए बीजेपी ने 403 LED वैन स्थापित किए हैं। इन वैन से लोग पीएम मोदी से सीधा संवाद कर सकते हैं। इससे ये मैसेज जाएगा कि पीएम मोदी जनता से जुड़े हुए है। और वो हमेशा जनता के बीच रहते हैं। गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा की 403 सीटें है। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक LED वैन रहेगा।

इसके अतिरिक्त यूपी में बीजेपी ने 27, 700 शक्ति केंद्र बनाए है। इन सभी केंद्रों पर पीएम नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली के लिए एक एक LED टीवी लगाने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त बीजेपी दलित वर्ग और ओबीसी वर्ग पर भी अनपा ध्यान फोकस करेगी।

पढ़ें;पीलीभीत: बेर तोड़ने गई बच्ची को बंधक बनाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज 

संबंधित समाचार