हरदोई: मदरसे के अंदर दस वर्षीय बालक के साथ कुकर्म, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। स्थानीय मोहल्ला निहालगंज स्थित एक मदरसे में अध्ययन कर रहे एक बालक से अप्राकृतिक दुराचार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला नाबालिक बच्चे से कुकर्म का है। मदरसे के एक कमरे में किया कुकर्म मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय …

हरदोई। स्थानीय मोहल्ला निहालगंज स्थित एक मदरसे में अध्ययन कर रहे एक बालक से अप्राकृतिक दुराचार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला नाबालिक बच्चे से कुकर्म का है।

मदरसे के एक कमरे में किया कुकर्म

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय मोहल्ला बलायकोट निवासी एक महिला ने पुलिस में दर्ज करायी रिपोर्ट में बताया है कि उसका दस वर्षीय बालक मदरसे में पढता है। गत 17 जनवरी को उसका पुत्र मदरसे में पढ़ने गया था दोपहर एक बजे के लगभग हाफिज का कोर्स कर रहे अरवाज, पुत्र सगीर निवासी मोहल्ला बलायकोट थाना शाहाबाद उसके पुत्र को बुलाकर मदरसे के अंदर एक कमरे में ले गया। जहां उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया तथा अश्लील हरकतें की।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव-2022: अगले हफ्ते से पीएम मोदी शुरु करेंगे वर्चुअल रैली, ये है प्लान…

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसको पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

हरदोई: गड्ढा मुक्त अभियान की पोल खोल रहे मुख्य चौराहे के गड्ढे, हो रहीं दुर्घटनाएं…

हरदोई। प्रदेश सरकार लगातार पांच साल गड्ढा मुक्त अभियान चलाती रही। साथ ही यह भी हिदायत देती रही कि अगर गड्ढे पाए गए तो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन मुख्य चौराहों पर बड़े-बड़े गड्ढे सरकार के इस आदेश की चुगली कर रहे हैं।

गौरतलब हो कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जाता रहा। इस अभियान की हकीकत कितनी सही रही यह नगर के मुख्य स्थानों पर ही देखा जा सकता… यहां क्लिक करें, पूरी खबर पढ़ें: https://amritvichar.com/hardoi-the-pits-of-the-main-intersection-are-revealing-the-pit-free-campaign-accidents-are-happening/

संबंधित समाचार