वोट के लिये धर्म का सहारा लेती है भाजपा : भूपेश बघेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव में धर्म का सहारा लेकर लोगों की भावनाओं भड़का कर वोट हासिल करने की जुगत में रहती है वहीं कांग्रेस आस्था और धर्म को परे रख कर विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की पक्षधर है और यही कारण है कि …

मथुरा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव में धर्म का सहारा लेकर लोगों की भावनाओं भड़का कर वोट हासिल करने की जुगत में रहती है वहीं कांग्रेस आस्था और धर्म को परे रख कर विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की पक्षधर है और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तन की लहर चल रही है।

उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता औरमथुरा विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर की उपस्थिति में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम से जुड़े स्थलो का विकास इसलिए किया जा रहा है कि उनका सीधा संबंध आस्था से है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है तथा भगवान श्रीराम सबसे अधिक समय छत्तीसगढ़ में रह इसलिए उनसे संबंधित पावन स्थलों का विकास किया जा रहा है। कौशल्या माता का मन्दिर विश्व में और कहीं नही है इसलिए इस मन्दिर का सौदर्यीकरण किया जा रहा है।

इसके साथ ही सबरी माता के मदिर का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। 2200 किमी लम्बे राम वन गमन पथ के प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा हो गया है तथा आगे का काम चल रहा है। भूपेश बघेल कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा सरकार थी लेकिन उन्होंने एक ईंट तक नही रखी जबकि उनकी सरकार काम कर रही है क्योंकि संस्कृति की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार धर्म का प्रयोग वोट के लिए करती है और अब तो यह नोट भी ले रही है। अयोध्या मे तो किसानों की जमीन सस्ते दर पर खरीदकर मंहगी दर पर बेंच रही है। इन्होंने इसे धंधा बना लिया है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बघेल ने कहा कि आज ‘डेमोक्रैसी’ खतरे में है। चुनाव आते ही जिस प्रकार विरोधियों पर ईडी के छापे पडने शुरू हो जाते हैं या जबरदस्ती कोई सेन्ट्रल एजेंसी लगा दी जाती है उससे प्रजातांत्रिक व्यवस्था के चार खंभे आज एक ही जगह केन्द्रित हो गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि योगी आदित्यनाथ के करीबियों पर कब छापा पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सेन्ट्रल एजेंसियों को कमजोर किया जा रहा है। न्यायपालिका को कमजोर किया जा रहा है तथा नेहरू जी के समय जितनी भी केन्द्रीय संस्थाएं स्थापित की गई थीं उनका कद घटाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में उन्होंने परिवर्तन की जबर्दस्त लहर को पाया है। किसान और युवा मोदी योगी सरकार से बेहद नाराज हैं महिलाएं परिवर्तन के लिए कांग्रेस को लाने को तैयार हैं। वैसे भी भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को घर में बिठा दिया है। वे पहले से स्वीकार कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की सरकार जानेवाली है।

बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने गो धन योजना के माध्यम से गो माता की सेवा को अर्थव्यवस्था से जोड़कर एक ओर गोपालकों को राहत दी है दूसरी ओर छुट्टा जानवरों की समस्या से किसान को निजात दिलाई है। उनकी सरकार ने दो रूपए किलो की दर से गोबर खरीदा और 60 लाख टन क्विन्टल गोबर एक साल में खरीदा गया। इस प्रकार 120 करोड़ रूपया गोपालकों के खाते में डाला गया ।
उससे वर्मी कम्पोस्ट बनाकर खेतों में डाल रहे हैं। इससे खेती भी सुधर रही है और लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। अब मवेशी सड़क पर दिखाई नही पड़ रहे हैं और फसल भी बच रही है। कुल मिलाकर गो माता की सेवा भी हो रही है और पैसा भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : लूट के तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक स्कूटी और 25100 रुपये भी किए बरामद

संबंधित समाचार