काशीपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। स्थानीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गर्भवती होने पर युवक ने गर्भपात न कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कुंडा थाना क्षेत्र निवासी …

काशीपुर, अमृत विचार। स्थानीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गर्भवती होने पर युवक ने गर्भपात न कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एक साल पहले ग्राम गढ़ीनेगी निवासी जितेंद्र से उसकी जान पहचान हो गई। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। इस बीच युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और वह गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात युवक को बताई तो उसने गर्भपात करवाने को कहा और बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी। युवक अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार