बरेली: दुबई का मालिक बताकर दिखाया प्लॉट, हड़पे 2.30 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज स्थित एक प्लॉट का मालिक दुबई में होने का झांसा देकर एक जालसाज मकान मालिक ने अपने किरायेदार को 2.30 लाख रुपये का चूना लगा दिया। रकम लेने के दौरान उसने कहा कि प्लॉट मालिक के दुबई से लौटने पर बैनामा होगा। तीन साल हो गए। अब तक न बैनामा कराया …

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज स्थित एक प्लॉट का मालिक दुबई में होने का झांसा देकर एक जालसाज मकान मालिक ने अपने किरायेदार को 2.30 लाख रुपये का चूना लगा दिया। रकम लेने के दौरान उसने कहा कि प्लॉट मालिक के दुबई से लौटने पर बैनामा होगा। तीन साल हो गए। अब तक न बैनामा कराया और न रकम वापस की। दंपत्ति ने विरोध किया तो उससे अपना घर खाली करवा लिया। स्थानीय पुलिस की अनसुनी पर दंपत्ति ने अधिकारियों से शिकायत की है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के चंदपुर जोगियान स्थित स्वाले नगर निवासी विनोद गिरि मजदूरी करते हैं। पत्नी रेखा व बेटा बृजेश, संजीव और बेटी कुमारी कविता के साथ यहीं किराए पर रहते हैं। उनकी पत्नी रेखा ने बताया कि तीन साल पहले उनके पति ने प्लॉट खरीदने के लिए अपनी कृषि योग्य जमीन बेच दी थी जब यह बात उनके मकान मालिक को पता चली तो उन्होंने 150 गज का एक प्लॉट उन्हें दिखाया।

उस प्लॉट का मालिक अपने दुबई में रह रहे भाई को बताया। मालिक ने प्लॉट की कीमत चार लाख रुपये बताई और एडवांस बतौर 2.30 लाख रुपये लिए थे। मकान मालिक ने छह माह बाद दुबई से भाई के लौटने पर बैनामा कराने की बात कही थी। रेखा ने बताया कि पिछले तीन सालों से न ही प्लॉट का मालिक दुबई से लौटा और न ही फोन पर उससे बात कराई।

कई बार रकम वापस मांगने पर मकान मालिक ने टालमटोल शुरू कर दी। आरोप है कि 28 नवंबर 2020 को रेखा व विनोद ने सख्ती करते हुए रकम वापस मांगी तो मकान मालिक और उनकी पत्नी ने रकम वापस करने से साफ मना कर दिया। मजदूर दंपत्ति ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की और बच्चों समेत उन्हें घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि दो बार उन्होंने किला पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

मंगलवार को पीड़ित दंपत्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की है।

यह भी पढ़े-

बरेली: मैं सीएमओ का असिस्टेंट हूं, पचास हजार दो और नौकरी लो

संबंधित समाचार