बरेली: साहब, दारोगा ने दुष्कर्म की घटना को छेड़छाड़ में किया दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी थाना के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की ओर से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज किये जाने का आरोप लगाकर महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सात जनवरी को गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री से …

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी थाना के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की ओर से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज किये जाने का आरोप लगाकर महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सात जनवरी को गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया था।

सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दूसरे दिन डायल 112 पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने महिला को पूर्व प्रधान के घर पर बुलवाया। आरोप है कि पुलिस ने समझौता कराने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि 9 जनवरी को महिला वर्तमान प्रधान व नाबालिग के साथ थाना पहुंची। आरोप कि वहां मौजूद दरोगा ने दुष्कर्म के बजाय छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

साथ ही एक सादे कागज पर उसका व उसकी पुत्री का अंगूठा भी लगवा लिया जब महिला ने न्यायालय से एफआईआर की कॉपी निकलवाई तो हकीकत का पता चला। मंगलवार को महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कराई जाने की मांग की है। एसएसपी ने जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार