लखनऊ: दंगाइयों को विधानसभा भेजना चाहती है सपा : बृजलाल
लखनऊ। भाजपा से राज्यसभा सदस्य और पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सहारनपुर दंगों के आरोपी मास्टरमाइंड मोहर्रम अली पप्पू को पार्टी में शामिल सपा क्या संदेश देना चाहती है। इसी तरह कैराना से नाहिद हसन, धौलाना से असलम चौधरी, बुलंदशहर से हाजी यूनुस, मेरठ से रफीक अंसारी, …
लखनऊ। भाजपा से राज्यसभा सदस्य और पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सहारनपुर दंगों के आरोपी मास्टरमाइंड मोहर्रम अली पप्पू को पार्टी में शामिल सपा क्या संदेश देना चाहती है।
इसी तरह कैराना से नाहिद हसन, धौलाना से असलम चौधरी, बुलंदशहर से हाजी यूनुस, मेरठ से रफीक अंसारी, लोनी से मदन भैया, साहिबाबाद से अमरपाल, स्याना से दिलनवाज को चुनाव मैदान में उतारने वाले अखिलेश जी बताए कि ये कौन लोग हैं ? वहीं, भाजपा ईमानदार पुलिस अफसर असीम अरुण जैसे लोगों को पार्टी में शामिल कर रही है।
दंगाइयों, गुंडों को सपा ने दिया है टिकट: बृजलाल
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उनहोंने कहा कि गुंडों, दंगाइयों को अपना टिकट देकर समाजवादी पार्टी ने गुण्डाराज और दंगाराज की वापसी कराने का अपना मंसूबा जाहिर कर दिया है। यह हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर और शातिर अपराधियों विधानसभा में जाएंगे तो जनता के लिए क्या काम करेंगे ? इसका जवाब अखिलेश यादव को देना चाहिए। योगी की सरकार में इनकी डकैती पर रोक लगी है। अब यह मतदाताओं को तय करना है कि वह अपने दरवाजे पर असीम अरुण को देखना चाहते हैं या नाहिद हसन, हाजी यूनुस, रफीक अंसारी, मोहर्रम अली पप्पू को देखना चाहते हैं।
बिजली फ्री के नाम पर को गुमराह कर रहे अखिलेश : मोहसिन रजा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 300 यूनिट बिजली फ्री देने के लिए सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंजीकरण कराने पर राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आप तो मुख्यमंत्री रहे हैं। सपा सरकार में तो प्रदेश अंधकारमय था। मोदी और योगी ने सौभाग्य योजना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया गया है।
पढ़ें; बहराइच: माफिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मारा छापा, ये हुआ हाल…
