इस गांव के लोगों ने किया था चुनाव का बहिष्कार, राजस्व अधिकारियों ने ग्रामीणों को मतदान के लिए किया राजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के राजस्व गांव देवखेड़ा मजरे सागरखेड़ा में ग्रामीणों ने सड़क न बनने पर चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। इस पर राजस्व विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे तथा सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए राजी हो गए। बीते सोमवार को लगभग एक दर्जन …

रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के राजस्व गांव देवखेड़ा मजरे सागरखेड़ा में ग्रामीणों ने सड़क न बनने पर चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। इस पर राजस्व विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे तथा सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए राजी हो गए।

बीते सोमवार को लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर बैनर टांग कर विरोध प्रदर्शन किया था और आगामी चुनाव में मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी थी। बैनर में साफ तौर पर लिखा था कि नेताओं का इस गांव में आना वर्जित है,विकास नहीं तो वोट नहीं।

इस पर हरकत में आए राजस्व विभाग के अधिकारी राजस्व ग्राम देवखेड़ा पहुंचे और ग्रामीणों को गांव के विकास हेतु आश्वस्त करते हुए मतदान हेतु सहमत किया। जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार,खंड विकास अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर मतदान बहिष्कार करने के कारणों पर वार्ता की गई।

इस पर ग्रामीणों ने गांव में लिंक मार्ग न होना,खडंजा-नाली का न होना आदि कारण बताए,जिसके उपरांत उक्त कार्यों के संबंध में खंड विकास अधिकारी सरेनी तथा नायब तहसीलदार द्वारा आदर्श आचार संहिता के बाद उक्त कार्यों का क्रमिक रुप से करवाए जाने की बात कहते हुए आश्वस्त किया तब कहीं जाकर आक्रोशित ग्रामीण चुनाव बहिष्कार की बात को दरकिनार करते हुए मतदान के लिए सहमत हुए। इस दौरान हल्का लेखपाल,सेक्रेटरी,प्रधान प्रतिनिधि अभिलाष गुप्ता,जागेश्वर बाजपेई,सोमेश्वर बाजपेयी,काशी प्रसाद,आदित्य बाजपेई,राजू निर्मल,राजनारायण,रोहित बाजपेई,मूलचंद,रमेश सैनी, दयाशंकर सैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

पढ़ें- पुलिस के हाथ लगे बैंक अधिकारी की हत्या के अहम सुराग, तीन लोगों के शामिल होने की संभावना

संबंधित समाचार